शेयर मंथन में खोजें

35% से अधिक उछला रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर

आज कर्ज में डूबी रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) का शेयर 35% से अधिक मजबूती के साथ बंद हुआ।

बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर मंगलवार के 12.77 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज वृद्धि के साथ 13.06 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 18.51 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। एक समय करीब 45% बढ़त हासिल करने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.50 रुपये या 35.24% की मजबूती के साथ 17.27 रुपये के भाव पर बंद हुआ। रिलायंस कम्युनिकेशंस में इतनी तेजी का प्रमुख कारण दोपहर बाद के कारोबार में व्यापार में भारी ट्रेडिंग वॉल्यूम रहा। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख