शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, केनरा बैंक, भारती एय़रटेल, कोल इंडिया और डालमिया भारत

खबरों के कारण जिन शेयरों पर आज नजर रहेगी उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, केनरा बैंक, भारती एय़रटेल, कोल इंडिया और डालमिया भारत शामिल हैं।

कोल इंडिया - बोर्ड ने 9000 मेगावाट के लिए शक्ति नीलामी के तहत दीर्घकालिक लिंकेज को मंजूरी दी।
एसक्यूएस इंडिया - असिटेम सर्विसेज ने 27.82 लाख शेयरों या 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए पेशकश की है।
वरुण बेवरेजेज - झारखंड में पेप्सिको इंडिया के फ्रेंचाइज्ड उप-क्षेत्र का अधिग्रहण करेगी।
डालमिया भारत - डालमिया भारत मुरली इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज - मुकेश अंबानी की जियो अनिल अंबानी के आरकॉम की संपत्ति खरीदने की दौड़ में हैं।
पिनकॉन स्पिरिट - कंपनी फोरेंसिक ऑडिट नेट के अंतर्गत है, ताकि धन के दुरुपयोग की जाँच हो सके।
भारती एय़रटेल - बोर्ड ने बोर्ड टाटा टेली सौदे की शर्तों को मंजूरी दी।
जीआईसी हाउसिंग - लॉयड के सिंडिकेट के लिए जीआईसी री को 'सिद्धांत रूप से' मंजूरी मिली।
टाटा टेली - कंपनी जुलाई-ससितंबर तिमाही में 8,198.34 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
पिडिलाइट - बोर्ड 26 दिसंबर को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगी।
आईवीआरसीएल - कंपनी ने क्यूम हाइवे के साथ सलेम टोलवेज में पूरे हिस्से की बिक्री के लिए शेयर खरीद समझौता किया।
केनरा बैंक - क्यूआईपी के माध्यम से फंड जुटाने के लिए 26 दिसंबर को कैनरा बैंक के निदेशक समूह की बैठक होगी। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख