शेयर मंथन में खोजें

इस कारण होगी केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक 26 दिसंबर को होगी।

उस बैठक में क्यूआईपी के माध्यम से इक्विटी शेयर जारी करके वित्त जुटाने पर विचार किया जायेगा।इसके अलावा केनरा बैंक ने नेशनल सिक्योरिटीज के 10 रुपये प्रति वाले 4 लाख शेयरों को बेचने की भी पेशकश की है, जिनके लिए आवेदन 27 दिसंबर 2017 से 08 जनवरी 2018 तक लिये जायेंगे।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 365.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 370.00 रुपये पर खुल कर 371.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। साढ़े 12 बजे के आस-पास यह 2.35 रुपये या 0.64% की मजबूती के साथ 367.75 रुपये के भाव पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख