शेयर मंथन में खोजें

ठेका मिलने से गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

गायत्री प्रोजेक्ट्स (Gayatri Projects) की साझा उद्यम कंपनी गायत्री केएमबी (Gayatri KMB) को 1,339 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

गायत्री केएमबी को यह ठेका राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर के चारों तरफ स्टेंडअलोन रिंग रोड / बायपास के निर्माण के लिए मिला है। गायत्री प्रोजेक्ट्स का यह जम्मू-कश्मीर में पहला कार्य है, जिससे अब कंपनी की मौजूदगी 15 राज्यों में हो गयी है।
उधर बीएसई में गायत्री प्रोजेक्ट्स का शेयर 214.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 216.25 रुपये पर खुल कर 221.00 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 12.50 बजे के आस-पास यह 1.25 रुपये या 0.58% की मजबूती के साथ 216.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख