शेयर मंथन में खोजें

कैलिफोर्निया सॉफ्टवेयर (California Software) के बोर्ड ने लिये कई अहम फैसले

बीते शनिवार को कैलिफोर्निया सॉफ्टवेयर (California Software) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

बैठक में 10 रुपये प्रति वाले इक्विटी शेयरों को 2 रुपये प्रति वाले शेयरों में उप-विभाजित करने, 10 रुपये प्रति वाले 38 लाख शेयरों को अधिमूल्य सहित 100 रुपये प्रति के भाव पर जारी करने, 35.10,80,000 रुपये के ऋण को वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय प्रतिदेय 35,10,800 शेयरों में परिवर्तित करने और सहायक कंपनी एस्पायर क्मुनिकेशंस के शेयर बेचने के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी।
उधर शुक्रवार को कैलिफोर्निया सॉफ्टवेयर का शेयर 5.15 रुपये या 4.99% की कमजोरी के साथ 98 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 113.95 रुपये और निचला स्तर 5.68 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख