शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिला 672 करोड़ रुपये का ठेका

बीएचईएल (BHEL) को भारतीय रेलवे से 672 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को ठेका 25 केवी एसी मेनलाइन ईएमयू (एमईएमयू) ट्रेनों के लिए आईजीबीटी आधारित 3 चरण इलेक्ट्रिक्स के 146 सेट हेतू मिला है। बीएचईएल भारतीय रेलवे की एमईएमयू ट्रेनों के लिए आईजीबीटी आधारित प्रणोदन प्रणाली के डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, स्थापना और चालू करेगी। बीएचईएल द्वारा इन अत्याधुनिक प्रणाली और उपकरणों का विकास और उत्पादन बेंगलुरु, भोपाल और झांसी में स्थित इसके विभिन्न विनिर्माण संयंत्रों में किया जायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएचईएल का शेयर 0.75 रुपये या 0.82% की मजबूती के साथ 92.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 121.83 रुपये और निचला स्तर 77.47 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख