शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) की फ्री सेवा, मिलेगा पूरा पैसा वापस

आने वाले नये साल 2018 में विमानन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) यात्रियों के लिए फ्री सेवा योजना ला रही है।

कंपनी की योजना का नाम फ्लाई फॉर फ्री है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को स्पाइसजेट की वेबसाइट पर टिकट बुक करने पर पूरे टिकट का पैसा वापस मिल जायेगा। टिकट बुक करने पर उन्हें एक वाउचर मिलेगा, जो कि टिकट के दाम के बराबर होगा। बाद में आप इसे 31 मार्च तक कंपनी की वेबसाइट पर रिडीम करके पूरा पैसा वापस ले सकते हैं। ये ऑफर 31 दिसंबर तक है। इसके लिए 1 दिसंबर से 31 मार्च 2018 तक यात्रा की जा सकती है।
उधर शुक्रवार को स्पाइसजेट का शेयर 1.30 रुपये या 0.88% की बढ़त के साथ 149.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 156.25 रुपये और निचला स्तर 55.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख