शेयर मंथन में खोजें

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) ने किया 66.66% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) ने 66.66% हिस्सेदारी खरीदी, जिससे इसके शेयर में उछाल दर्ज की गयी है।

प्रेस्टीज एस्टेट्स ने अपने ग्रुप की ही एक कंपनी प्रेस्टीज प्रोजेक्ट्स की हिस्सेदारी का यह खरीदारी सौदा 324 करोड़ रुपये में किया। इस खबर के सकारात्मक प्रभाव से कंपनी का शेयर आज 6% से ज्यादा मजबूत हुआ।
इसके बाद बीएसई में मंगलवार के 300.60 रुपये के बंद भाव के मुकाबले प्रेस्टीज एस्टेट्स का शेयर आज बढ़त के साथ 316.00 रुपये पर खुला और 324.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 19.40 रुपये या 6.45% की तेजी के साथ 320.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख