शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) में करीब 1.50% की मजबूती

दूरसंचार कंपनी आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) में आज करीब 1.50% की मजबूती आयी है।

कंपनी ने 2006 और 2013 की कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजनाओं के तहत 10 रुपये मूल कीमत के 1,11,482 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं। इसी खबर का सकारात्मक प्रभाव आइिया के शेयर पर पड़ता दिख रहा है।
बीएसई में आइडिया सेलुलर का शेयर 101.15 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 101.45 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान 103.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयरों में 1.45 रुपये या 1.43% की वृद्धि के साथ 102.60 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख