शेयर मंथन में खोजें

कोल्टे पाटिल (Kolte Patil) की साझा उद्यम कंपनी ने किया समझौता, शेयर उछला

कोल्टे पाटिल (Kolte Patil) की साझा उद्यम कंपनी कोल्टे-पाटिल I-वेन टाउनशिप ने वैश्विक निवेशक फर्म केकेआर (KKR) के साथ करार किया है।

193 करोड़ रुपये जुटाने के लिए किये गये इस समझौते से कोल्टे पाटिल के शेयर में 4% से अधिक की मजबूती आयी है। कोल्टे-पाटिल I-वेन टाउनशिप, कोल्टे-पाटिल और आईसीआईसीआई वेंचर फंड्स मैनेजमेंट की जॉइंट वेंचर कंपनी है।
बीएसई में कोल्टे पाटिल का शेयर 360.45 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 372.00 रुपये पर खुला और 384.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक उछला। करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 14.55 रुपये या 4.04% की तेजी के साथ 375.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख