शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) ने खरीदी जापानी कंपनी में हिस्सेदारी

विश्व की सबसे प्रमुख प्राकृतिक खनिज कंपनियों में से एक वेदांत (Vedanta) ने जापान की ग्लास सब्सट्रेट निर्माता कंपनी एवैनस्ट्रैट में हिस्सेदारी खऱीदी है।

कंपनी ने यह खरीदारी सौदा वैश्विक निजी इक्विटी फर्म कैरिल ग्रुप से 101.91 करोड़ रुपये में किया है। वेदांत की सहायक कंपनी कैर्न इंडिया सौदे के हिस्से के रूप में एवैनस्ट्रैट में 101.91 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसमें इसके ऋण का भार ग्रहण करना और कुछ ऋण देना शामिल है। इस खबर से वेदांत का शेयर करीब 2% मजबूत हुआ है।
बीएसई में वेदांत का शेयर 326.15 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 328.00 रुपये पर खुला है। 334.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 11.40 बजे यह 6.35 रुपये या 1.95% की तेजी के साथ 332.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख