शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) बढ़ा रही है लौह अयस्क खान में उत्पादन

टाटा स्टील (Tata Steel) ओडिशा में स्थित लौह अयस्क खान में उत्पादन बढ़ा रही है।

खबर है कि कलिंगनगर संयंत्र के विस्तार में तेजी लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। हालाँकि कोकिंग कोयले की जरूरत को पूरा करने के लिए कंपनी को आयात का सहारा लेना पड़ेगा। कोकिंग कोयले को पट्टे पर लेने के लिए टाटा स्टील नये नीलामियों में बोली भी लगायेगी। पिछले सप्ताह कंपनी के बोर्ड ने कलिंगनगर संयंत्र की क्षमता को 5 एमटीपीए से बढ़ा कर 8 एमटीपीए करने की मजूरी दी थी।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 721.80 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 723.00 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान 734.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 12.53 बजे कंपनी के शेयरों में 9.20 रुपये या 1.27% की वृद्धि के साथ 731.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख