शेयर मंथन में खोजें

भारती एय़रटेल (Bharti Airtel) ने लॉन्च किया एयरटेल टीवी ऐप्प का नया वर्जन

भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एय़रटेल (Bharti Airtel) ने अपने एयरटेल टीवी ऐप्प (Airtel TV App) का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है।

कंपनी ने अपनी ऐप्प नया वर्जन एक नये उपभोक्ता इंटरफेस और ज्यादा कंटेंट के साथ पेश किया है। इसमें 29 एचडी चैनलों सहित 300 लाइव टीवी चैनल, 6,000 से अधिक फिल्में और प्रसिद्ध भारतीय तथा विदेशी शॉ हैं। एयरटेल ने कहा है कि इस पर मौजूद मनोरंजन की सारी सामग्री जून 2018 तक मुफ्त सब्सक्रिप्शन आधार पर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगी।
बीएसई में भारती एय़रटेल का शेयर 534.00 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 535.00 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान 545.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 0.50 रुपये या 0.09% की मामूली वृद्धि के साथ 534.50 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख