शेयर मंथन में खोजें

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) इसलिए तय की रिकॉर्ड तिथि

आरती इंडस्ट्रीज (Aarti Industries) ने 05 जनवरी 2018 को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।

कंपनी ने 05 जनवरी को 8,20,383 इक्विटी शेयरों को 1,200 रुपये प्रति के भाव पर अधिकतम 98,44,59,600 रुपये में वापस खरीदने के लिए निर्धारित किया है। 8,20,383 शेयर आरती इंडस्ट्रीज के कुल पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के करीब 1% हैं।
बीएसई में आरती इंडस्ट्रीज का शेयर 1,074.20 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 1,089.00 रुपये पर खुला, जो इसका आज का ऊपरी स्तर भी है। इसेक बाद करीब 1.55 बजे कंपनी के शेयरों में 4.20 रुपये या 0.39% की कमजोरी के साथ 1,070.00 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख