शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को मिले 1,600 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को 1,600 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को सऊदी इलेक्ट्रिसिटी से 380 केवी डबल सर्किट ओवरहेड ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण करने, यूएई में तीन 132/11 केवी सबस्टेशनों की स्थापना और मध्य प्रदेश में 250 मेगावाट की सौर परियोजना के निर्माण के कार्य मिले हैं।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,258.60 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 1,256.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 1,265.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.02% की बेहद मामूली वृद्धि के साथ 1,2585 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख