शेयर मंथन में खोजें

साँवरिया कंज्यूमर (Sanwaria Consumer) बाजार में उतारेगी 10 नये उत्पाद

एफएमसीजी खाद्य उत्पाद निर्माता साँवरिया कंज्यूमर (Sanwaria Consumer) 10 नये उत्पाद बाजार में उतारेगी।

नये उत्पाद 'साँवरिया' ब्रांड नाम के अंतर्गत पेश किये जायेंगे, जिससे साँवरिया कंज्यूमर के उत्पादों की संख्या 25 से बढ़ कर 35 हो जायेगी। इन उत्पादों में मुर्गियों और पशुओं का चारा सरसों का तेल, सूरजमुखी का तेल, खांडसरी (ब्राउन) शुगर, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और चाय शामिल हैं।
उधर बीएसई में साँवरिया कंज्यूमर का शेयर 25.15 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 25.55 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 26.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.20% की मामूली वृद्धि के साथ 25.20 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख