शेयर मंथन में खोजें

टाटा ग्लोबल (Tata Global) बेचेगी साझा उद्यम कंपनी में हिस्सेदारी

टाटा ग्लोबल (Tata Global) ने प्रमुख क्षेत्रों में ब्रांडेड व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति के तहत अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी एस्टेट मैनेजमेंट सर्विसेज में हिस्सेदारी बेचने के लिए करार किया है।

कंपनी ने इसके 1,20,78,406 शेयरों को 120 करोड़ रुपये में बेचने के लिए सनशाईन होल्डिंग्स के साथ समझौता किया है। इसके परिणामस्वरूप 28 दिसंबर 2017 से एस्टेट मैनेजमेंट अब कंपनी की सहयोगी नहीं रही।
उधर बीएसई में टाटा ग्लोबल का शेयर 305.00 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज 307.75 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 309.00 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद अंत में कंपनी का शेयर 1.60 रुपये या 0.52% की वृद्धि के साथ 306.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख