शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) को दिसंबर में मिला 314.77 करोड़ रुपये का कार्य

सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी (NBCC) ने दिसंबर 2017 में कुल 314.77 करोड़ रुपये का व्यापार प्राप्त किया।

इन कार्यों में कंपनी को मिला मेघालय में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ और सड़क का निर्माण शामिल है, जिसका मूल्य 216 करोड़ रुपये है।
उधर बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 243.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 247.70 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 249.95 रुपये के स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 5.50 रुपये या 2.26% की मजबूती के साथ 249.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख