शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) जारी करेगी 32.66 करोड़ शेयर

दूरसंचार सेवा प्रदाता आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) को 32.66 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करने के लिए निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी 10 रुपये प्रति वाले इन शेयरों को 99.50 रुपये प्रति के भाव पर प्रमोटर समूह कंपनियों (बिड़ला टीएमटी / इलेन इन्वेस्टमेंट्स/ ओरियाना इन्वेस्टमेंट्स / सुर्या किरन इन्वेस्टमेंट्स) को जारी करेगी, जिससे इसे 3,250 करोड़ रुपये की पूँजी प्राप्त होगी।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर 102.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 103.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 105.00 रुपये स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 2.10 रुपये या 2.05% की मजबूती के साथ 104.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख