शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) करेगी नया उत्पादन संयंत्र स्थापित

भारत की सबसे प्रमुख टायर निर्माता कंपनी अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) आंध्र प्रदेश में नया उत्पादन संयंत्र स्थापित करेगी।

55 लाख इकाई वार्षिक क्षमता वाले इस संयंत्र में यात्री वाहनों के पहिये तैयार किये जायेंगे। 1,800 करोड़ रुपये की लागत से 2 साल में तैयार होने वाले इस विनिर्माण संयंत्र से 700 लोगों को रोजगार मिलेगा।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 283.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 283.05 रुपये पर खुला और सत्र के बीच में 288.65 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। कारोबार के अंत में अपोलो टायर्स का शेयर 1.80 रुपये या 0.63% की वृद्धि के साथ 285.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख