शेयर मंथन में खोजें

बोर्ड की मंजूरी से उछला सतलुज टेक्सटाइल्स (Sutlej Textiles) का शेयर

सतलुज टेक्सटाइल्स (Sutlej Textiles) का शेयर आज 4.50% से ज्यादा मजबूत हुआ है।

कल हुई सतलुज टेक्सटाइल्स के निदेशक समूह की बैठक में जम्मू-कश्मीर में पॉलिएस्टर स्टेपल फाइबर का उत्पादन करने के लिए ग्रीन फाइबर परियोजना की स्थापना को मंजूरी दी गयी। सकारात्मर खबर से कंपनी का शेयर ऊपर चढ़ा।
बीएसई में सतलुज टेक्सटाइल्स का शेयर 102.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 105.10 रुपये पर खुला और 108.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 3.72% मजबूती के साथ 106.00 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख