शेयर मंथन में खोजें

इसलिए 5.50% से अधिक उछला कोल इंडिया (Coal India) का शेयर

कोल इंडिया (Coal India) के शेयर में आज 5.50% से अधिक मजबूती आयी है।

पीएसयू कंपनी ने गैर-कोक कोयले की कीमतों में संशोधन किया है, जिससे चालू वित्त वर्ष के शेष हिस्से में इसे 1,965 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने की उम्मीद है। इसी खबर का कोयला खनन कंपनी के शेयर पर सकातारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में कोल इंडिया का शेयर 287.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 298.00 रुपये पर खुला और 310.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे कोल इंडिया के शेयरों में 15.90 रुपये या 5.52% मजबूती के साथ 303.75 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख