शेयर मंथन में खोजें

प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के मुनाफे मे 459.63% की शानदार बढ़त

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में प्रकाश इंडस्ट्रीज (Prakash Industries) के मुनाफे में 459.63% की शानदार बढ़त हुई है।

प्रकाश इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 18.11 करोड़ रुपये से बढ़ कर 101.35 करोड़ रुपये पहुँच गया। इस दौरान प्रकाश इंडस्ट्रीज की शुद्ध आमदनी 520.70 करोड़ रुपये से 39.42% की बढ़त के साथ 725.97 करोड़ रुपये रही। साथ ही इसका एबिटा 63 करोड़ रुपये से 143% बढ़त के साथ 152 करड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12% के मुकाबले 20.9% रहा।
उधर बीएसई में प्रकाश इंडस्ट्रीज का शेयर 235.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 235.80 रुपये पर खुला। 236.45 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 1.35 बजे कंपनी के शेयरों में 7.20 रुपये या 3.06% की कमजोरी के साथ 228.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख