शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी, शेयर उछला

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) ने अमेरिका में नयी सहायक कंपनी, वेलस्पन नेक्सजेन, स्थापित की है।

42.5 लाख डॉलर चुकता पूँजी वाली वेलस्पन नेक्सजेन के जरिये वेलस्पन इंडिया ई-कॉमर्स कंपनियों में निवेश करेगी। बता दें कि अमेरिका से वेलस्पन इंडिया अपनी कुल आमदनी का 68% हिस्सा प्राप्त करती है।
उधर बीएसई में वेलस्पन इंडिया का शेयर 73.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 74.75 रुपये पर खुला। 82.50 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 4.30 रुपये या 5.85% की मजबूती के साथ 77.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख