शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) खोलेगी देश का आठवाँ तलछटी बेसिन

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) तीन दशक के अंतराल के बाद तलछटी बेसिन खोलेगी।

भारत का आठवाँ तलछटी बेसिन कच्छ, गुजरात में होगा। इससे पहले देश के 7 में 6 बेसिनों को खोला हुआ है। 1985 में मिला कावेरी बेसिन अंतिम था। कंपनी ने कच्छ की खाड़ी में महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस ढूँढी है, जिसके लिए कंपनी की अगले 2-3 सालों में उत्पादन की योजना है।
बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 197.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 198.50 रुपये पर खुला और 199.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयरों में 0.25 रुपये या 0.13% की हल्की गिरावट के साथ 197.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख