शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के तिमाही मुनाफे में 25% बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के मुनाफे में 25% की बढ़त दर्ज की गयी है।

कंपनी को 2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 750.64 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 936.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस दौरान बैंक की कुल आय 4,716.13 करोड़ रुपये से 16.05% अधिक 5,473.54 करोड़ रुपये रही। हालाँकि इसकी शुद्ध एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 536.9 करोड़ रुपये से बढ़ कर 592.2 करोड़ रुपये और प्रोविजन 293.8 करोड़ रुपये से 19.6% घट कर 236.2 करोड़ रुपये रह गये।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,734.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 1,740.00 रुपये पर खुला और 1,750.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.30 बजे बैंक के शेयरों में 29.40 रुपये या 1.69% की कमजोरी के साथ 1,705.35 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख