शेयर मंथन में खोजें

19% बढ़ा हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) का मुनाफा

सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में हिंदुस्तान मीडिया (Hindustan Media) के शुद्ध लाभ में 19% बढ़त हुई।

कंपनी को 2016 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 43.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 2017 की समान अवधि में 52.15 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आय 230.28 करोड़ रुपये के मुकाबले सपाट 230.16 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में हिंदुस्तान मीडिया का शेयर 263.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 264.00 रुपये पर खुला और 271.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.80 रुपये या 1.44% की तेजी के साथ 267.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख