शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इन्फोसिस, टीसीएस, वरुण बेवरेजेज, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट औऱ टाटा ग्लोबल

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, टीसीएस, वरुण बेवरेजेज, इंडियाबुल्स रियल एस्टेट औऱ टाटा ग्लोबल शामिल हैं।

इन्फोसिस - कंपनी आज तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
3आई इन्फोटेक - 3आई इन्फोटेक आज तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित करेगी।
गेल - सरकारी कंपनी गेल आज वित्तीय तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
श्री सीमेंट - कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफा 235.4 करोड़ रुपये से 41.6% बढ़ कर 333.3 करोड़ रुपये रहा।
टीसीएस - तिमाही दर तिमाही आधार पर टीसीएस का मुनाफा 6,545 करोड़ रुपये रहा।
वरुण बेवरेजेज - कंपनी ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए पेप्सिको इंडिया के पूर्व फ्रेंचाइज्ड अधिकारों का अधिग्रहण पूरा किया।
इंडियाबुल्स रियल एस्टेट - गुरुग्राम में एक प्रमुख वाणिज्यिक इमारत का अधिग्रहण करेगी।
इंडियन ऑयल - कंपनी ओपेक द्वारा तेल उत्पादन घटाये जाने के कारण अमेरिका से तेल खऱीदेगी।
मोतीलाल ओसवाल - कंपनी पर सेबी ने 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
टाटा ग्लोबल - कंपनी अमैल्गमैटिड प्लांटेशन में 41% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख