शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) ने कमाया 6,545 करोड़ रुपये का लाभ

आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी (Tata Consultancy) को 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 6,545 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

वहीं 2016 में कंपनी ने इससे 3.94% अधिक 6,814 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 29,735 करोड़ रुपये से 3.93% बढ़ कर 30,904 करोड़ रुपये रही। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर टाटा कंसल्टेंसी का एबिटा 1.5% वृद्धि के साथ 8,288 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 9 आधार अंकों के इजाफे के साथ 26.8% रहा। तिमाही आधार पर ही कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 1.3% बढ़ा है, जो कि जुलाई-सितंबर 2017 में 6,460 करोड़ रुपये था।
उधर बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी का शेयर गुरुवार के 2,788.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 2,813.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे यह 27.45 रुपये या 0.98% की कमजोरी के साथ 2,760.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख