शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) नहीं कर सकेगी सहारा (Sahara) के बीमा कारोबार का अघिग्रहण

प्रतिभूति अपीलीय ट्रिब्यूनल (एसएटी) ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) द्वारा सहारा समूह (Sahara Group) के जीवन बीमा कारोबार के अधिग्रहण पर रोक लगा दी है।

एसएटी ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के फैसले को रद्द करते हुए, बीमा नियामक को मामले पर नये सिरे से सुनवाई करने का आदेश दिया है। आईआरडीएआई ने 28 जुलाई 2017 को संकटग्रस्त सहारा इंडिया लाइफ के पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा के लिए इसके जीवन बीमा पोर्टफोलियो को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था। इस फैसले से पहले आईआरडीएआई ने सहारा लाइफ में कॉर्पोरेट प्रशासन की विफलता का हवाला देते हुए एक प्रशासक भी नियुक्त किया था।
उधर बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर गुरुवार के 407.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 406.15 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे यह शेयर 1.05 रुपये या 0.26% की बढ़त के साथ 408.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख