शेयर मंथन में खोजें

टाटा ग्लोबल (Tata Global) की 41.03% हिस्सेदारी बेचने की योजना

टाटा ग्लोबल (Tata Global) भारत की दूसरी सबसे बड़ी चाय उत्पादक और आपूर्तिकर्ता अमैल्गमेटेड प्लांटेशंस में 41.03% हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है।

पट्टे पर 23,000 से अधिक हेक्टयर के साथ अमैल्गमेटेड प्लांटेशंस के असम में 21 और डुआर्स में 4 बागान हैं। 4.3 करोड़ टन वार्षिक चाय उत्पादन क्षमता वाली अमैल्गमेटेड प्लांटेशंस में हिस्सेदारी बिकवाली से टाटा ग्लोबल को 1,300 करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है।
उधर बीएसई में टाटा ग्लोबल का शेयर गुरुवार के 313.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 314.55 रुपये पर खुला और 320.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11 बजे यह शेयर 6.30 रुपये या 2.01% की बढ़त के साथ 319.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख