शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने किया यूरिया और उर्वरक व्यापार का हस्तांतरण

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने अपने यूरिया और उर्वरक व्यापार की बिक्री और हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी कर ली है।

एनसीएलटी से मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने यारा फर्टिलाइजर्स के साथ किया गया 2,682 करोड़ रुपये का बिकवाली सौदा पूरा कर लिया। इस खबर से टाटा केमिकल्स के शेयर भाव में आधा फीसद की बढ़त हुई है।
बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर गुरुवार के 770.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 771.00 रुपये पर खुला और 778.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 11.55 बजे यह शेयर 3.95 रुपये या 0.51% की वृद्धि के साथ 774.85 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख