शेयर मंथन में खोजें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) जुटायेगा 20,000 करोड़ रुपये

देश के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने 5,000 करोड़ रुपये के बजाय 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

स्टेट बैंक ने इसी हफ्ते में 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का ऐलान किया था। बैंक अपनी सस्ते मकान योजना को वित्त मुहैया करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये दीर्घकालिक बॉन्डों के माध्यम से प्राप्त करेगा। इसके लिए बैंक केंद्रीय बोर्ड की प्रबंधक समिति के सामने 17 जनवरी को प्रस्ताव रखेगा।
बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर गुरुवार के 302.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज थोड़ी बढ़त के साथ 304.25 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में ही 304.80 रुपये का ऊपरी भाव छूने के बाद करीब सवा 12 बजे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.75 रुपये या 0.25% की वृद्धि के साथ 302.75 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख