शेयर मंथन में खोजें

ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर ऊपरी सर्किट पर

ऐम्टेक ऑटो (Amtek Auto) का शेयर 5% की मजबूती के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

खबर है कि अमेरिका में स्थित लिबर्टी हाउस और हेज फंड डेक्केन वैल्यू इन्वेस्टर्स कर्ज में डूबी ऐम्टेक ऑटो का अधिग्रहण करने की दौड़ में सबसे आगे सामने आयी हैं। इसी खबर से कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है। खबरों के अनुसार ऐम्टेक ऑटो के लेनदार सौदे के बारे में चर्चा करने के लिए अगले हफ्ते बैठक करेंगे।
बीएसई में ऐम्टेक ऑटो का शेयर गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले आज सपाट 28.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में ही 29.40 रुपये पर पहुँचने के बाद करीब 1 बजे भी यह 1.40 रुपये या 5% की वृद्धि के साथ 29.40 रुपये के ऊपरी सर्किट भाव पर है। (शेयर मंथन, 12 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख