शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में बढ़त से हुई आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के लाभ में वृद्धि

साल दर साल आधार पर आईसीआईसीआई लोम्बार्ड (ICICI Lombard) के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई।

2016 की समान तिमाही में हुए 220 करोड़ रुपये के मुकाबले आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुनाफा 5.2% बढ़ कर 232 करोड़ रुपये रहा। साथ ही कंपनी की कुल आमदनी 1,842.93 करोड़ रुपये से 9.59% की बढ़त के साथ 2,019.77 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर 782.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 788.75 रुपये पर खुला और 844.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 32.80 रुपये या 4.19% की बढ़त के साथ 815.40 रुपये पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख