शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

एमसीएक्स (MCX) के 2017 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के शुद्ध लाभ में साल दर साल आधार पर 44.31% की गिरावट हुई।

2016 की समान तिमाही में हुए 45.99 करोड़ रुपये के मुकाबले एमसीएक्स का मुनाफा 25.61 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही कंपनी की आमदनी भी 68.60 करोड़ रुपये से 11.12% की गिरावट के साथ 60.97 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में एमसीएक्स का शेयर 930.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 935.00 रुपये पर खुला, मगर गिरावट के कारण 870 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 34.50 रुपये या 3.71% की गिरावट के साथ 896.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख