शेयर मंथन में खोजें

वित्तीय नतीजों की घोषणा से पहले इन्फोसिस (Infosys) में उछाल

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) के शेयर में करीब 4% की मजबूती दिख रही है।

दरअसल कल कंपनी अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी, जो इसके नये सीईओ और एमडी सलिल पारेख (Salil Parekh) के कार्यकाल में पहले पूर्ण तिमाही परिणाम होंगे। जानकारों का मानना है कि ये परिणाम तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी की चालू वित्त वर्ष के लिए रणनीति तय करेंगे।
बीएसई में इन्फोसिस का शेयर 1,123.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,132.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,172.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 41.00 रुपये या 3.65% की मजबूती के साथ 1,164.90 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख