शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने किया ग्रीनपीस लैंडस्केप्स की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) ने ग्रीनपीस लैंडस्केप्स इंडिया (Greenpiece Landscapes India) की 100% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

2008 में शुरू हुई ग्रीनपीस लैंडस्केप्स कॉर्पोरेट, औद्योगिक और रियल एस्टेट कंपनियों को भूदृश्य सेवाएँ प्रदान करती है।
बता दें कि पिछले साल क्वेस कॉर्प ने 26.2 करोड़ रुपये मूल्य के सौदे में ग्रीनपीस लैंडस्केप्स की 90% हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के लिए सौदा किया था। अब अतिरिक्त 10% शेयरधारिता के साथ ग्रीनपीस लैंडस्केप्स क्वेस कॉर्प की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गयी है।
बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 660.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 656.95 रुपये पर खुला। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह करीब सवा 10 तक हरे निशान में आने में कामयाब हो गया। साढ़े 10 बजे के आस-पास क्वेस कॉर्प का शेयर 0.25 रुपये या 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 661.15 रुपये पर चल रहा है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,300.00 रुपये और निचला स्तर 581.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख