शेयर मंथन में खोजें

डोनीमलाई खदान का लाइसेंस रद्द होने के कारण एनएमडीसी (NMDC) में भारी गिरावट

आज सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) का शेयर करीब 11.5% की जोरदार गिरावट के साथ बंद हुआ।

कर्नाटक सरकार ने डोनिमलाई लौह अयस्क खदान के लिए एनएमडीसी को दिए गए पट्टे को रद्द करने और इसे नीलाम करने का फैसला किया है। सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला जुलाई में उच्च न्यायालय के एनएमडीसी के पक्ष में एक आदेश पारित करने के बाद खदान के फिर से शुरू होने की उम्मीद के विपरीत है।
अदालत ने एनएमडीसी को आठ महीने के बाद जुलाई में डोनिमलाई खदान में फिर से संचालन शुरू करने की अनुमति दी थी।
दूसरी ओर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 101.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह गिरावट के साथ 101.15 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 89.60 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 11.70 रुपये या 11.49% की गिरावट के साथ 90.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 28,522.47 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 124.30 रुपये और निचला स्तर 86.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख