शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) करेगी सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने पर विचार

निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) के शेयर में 1.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है।

26 अगस्त को दिलीप बिल्डकॉन के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों के विनिवेश पर विचार किया जायेगा। दिलीप बिल्डकॉन एक या एक से अधिक संभावित निवेशकों को कई किस्तों में सहायक कंपनियों की हिस्सेदारी बेचने पर विचार करेगी।
सहायक कंपनियों में हिस्सेदारी बिकवाली पर विचार और बाजार में गिरावट का दिलीप बिल्डकॉन के शेयर पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 401.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज हल्की बढ़ोतरी के साथ 406.90 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बावजूद यह लगभग शुरू से ही दबाव में है। करीब पौने 10 बजे दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 6.00 रुपये या 1.49% की कमजोरी के साथ 395.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,409.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 860.00 रुपये और निचला स्तर 311.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख