शेयर मंथन में खोजें

डोनीमलाई खदान पर एनएमडीसी (NMDC) को केंद्र सरकार से मिली राहत

केंद्र सरकार के खान ट्रिब्यूनल ने एनएमडीसी (NMDC) को डोनीमलाई खदान पर राहत देते हुए कर्नाटक सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।

कर्नाटक सरकार ने इस खदान के लिए कंपनी को दिये गये पट्टे की अवधि को बढ़ाने के फैसले को वापस ले लिया था। राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए एनएमडीसी ने खान ट्रिब्यूनल का रुख किया था, जिसने 21 अगस्त को कंपनी की याचिका पर सुनवाई की और कर्नाटक सरकार के आदेश पर रोक लगा दी।
इससे पहले एनएमडीसी और कर्नाटक सरकार एनएमडीसी डोनीमलाई खदान से निकाले गये लौह अयस्क की बिक्री मूल्य पर 80% प्रीमियम लगाने के मुद्दे पर आमने-सामने थे। हालाँकि कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले महीने सरकार के उस फैसलै को भी हटा दिया था।
दूसरी ओर एनएमडीसी का शेयर काफी दबाव में दिख रहा है। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 86.25 पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह 89.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 81.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 4.35 रुपये या 5.04% की कमजोरी के साथ 81.90 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,912.26 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 124.30 रुपये और निचला स्तर 81.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख