शेयर मंथन में खोजें

अमेजन (Amazon) खरीदेगी फ्यूचर कूपंस (Future Coupons) में 49% हिस्सेदारी

अमेरिकी ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन (Amazon) फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की फ्यूचर कूपंस (Future Coupons) में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी।

दोनों पक्षों के बीच हुए करार के तहत अमेजन ने मतदान और गैर-मतदान दोनों शेयरों में 49% हिस्सेदारी प्राप्त करने के लिए फ्यूचर कूपन में इक्विटी निवेश करने पर सहमति व्यक्त की है। हालाँकि अभी इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी गयी है।
समझौते के एक हिस्से के तहत अमेजन को कॉल विकल्प दिया गया है। यह कॉल विकल्प अमेजन को फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में प्रमोटरों की हिस्सेदारी का कुछ या पूरा हिस्सा अधिग्रहण करने की अनुमति देता है। अमेजन इस विकल्प का इस्तेमाल तीसरे से 10वें साल के बीच कर सकती है।
उधर बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर शुक्रवार को 23.45 रुपये या 5.67% की कमजोरी के साथ 390.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 19,601.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 593.45 रुपये और निचला स्तर 375.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख