शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) : अमेरिकी बाजार से वापस मँगायी दवाएँ

दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) अमेरिकी बाजार से अपने कुछ दवा उत्पाद वापस मँगा रही है।

खबर है कि कंपनी अमेरिकी बाजार से एंटी-फंगल क्लोट्रिमाजोल और बेटामेथासोन डीप्रोपियोनेट क्रीम की 31,000 से अधिक ट्यूब वापस मँगा रही हैं। कंपनी की अमेरिका में स्थित इकाई इन ट्यूब को वापस ले रही है। इन ट्यूब को कंपनी के बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में स्थित संयंत्र तैयार किया गया था।
अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) के अनुसार यह एक क्लास III रिकॉल है, जिसमें एक अतिक्रमण उत्पाद के उपयोग या जोखिम का प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणाम होने की संभावना नहीं है।
हालाँकि नकारात्मक खबर के बावजूद ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर हरे निशान में दिख रहा है। बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 367.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 370.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 371.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 11.50 बजे कंपनी के शेयरों में 1.15 रुपये या 0.31% की मजबूती के साथ 368.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,410.59 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 711.55 रुपये और निचला स्तर 353.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख