शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) की आमदनी और मुनाफे में हुआ इजाफा

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में जलविद्युत बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध लाभ में 33% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 1,093.22 करोड़ रुपये की तुलना में 1,457.68 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 2,697.63 करोड़ रुपये से 13.74% की वृद्धि के साथ 3,068.42 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 2,942.72 करोड़ रुपये से 14.2% की बढ़ोतरी के साथ 3,360.35 करोड़ रुपये रही।
वहीं स्टैंडअलोन नतीजों में एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 2,499.19 करोड़ रुपये से 4.25% की बढ़ोतरी के साथ 2,605.43 करोड़ रुपये और मुनाफा 1,218.51 करोड़ रुपये की तुलना में 9.93% अधिक 1,339.46 करोड़ रुपये रहा।
दूसरी तरफ सोमवार को बीएसई में एनएचपीसी का शेयर सपाट 23.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,404.93 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.50 रुपये और निचला स्तर 20.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख