शेयर मंथन में खोजें

सन टीवी (Sun TV) के तिमाही मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में सबसे बड़े टीवी प्रसारकों में से एक सन टीवी (Sun TV) के मुनाफे में मामूली बढ़त दर्ज की गयी है।

सन टीवी ने 2018-19 की समान तिमाही में 364.99 करोड़ रुपये के मुकाबले 368.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में 6.79% की बढ़त दर्ज की गयी, जो कि 843.44 करोड़ रुपये से बढ़ कर 900.74 करोड़ रुपये रही।
वार्षिक आधार पर सन टीवी की ग्राहकी शुल्क (Subscription) आमदनी में 17% की बढ़ोतरी के साथ 397.31 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा सन टीवी के कुल व्यय 65.95% की बढ़ोतरी के साथ 499.54 करोड़ रुपये के रहे।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार सन टीवी के नतीजे कमजोर रहे। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल और बढ़ी हुई लागत से कंपनी के नतीजे प्रभावित हुए। मगर कम टैक्स से सन टीवी के मुनाफे को सहारा मिला।
दूसरी ओर सन टीवी के शेयर भाव में जोरदार गिरावट आयी है। बीएसई में सन टीवी का शेयर 529.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 518.40 रुपये पर खुल कर 480.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी का शेयर 48.00 रुपये या 9.07% की कमजोरी के साथ 481.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,949.56 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख