शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) में गिरावट जारी, सात सत्रों में 21% फिसला

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में सोमवार के कारोबार में जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) का शेयर लुढ़क कर 7.36 रुपये तक चला गया।

यह इस शेयर का 52 हफ्तों का नया निचला स्तर है। हालाँकि निचले स्तरों पर खरीदारी आने के कारण यह आज के कारोबार में यह 2.47% की गिरावट के साथ 7.51 रुपये पर रहा।
इस तरह पिछले सात कारोबारी सत्रों में जैन इरिगेशन का शेयर लगभग 21% फिसल चुका है। बीएसई पर पाँच दिसंबर 2019 को यह शेयर 9.50 रुपये पर बंद हुआ था। कैलेंडर साल 2019 में जैन इरिगेशन सिस्टम्स का शेयर लगभग 89.23% लुढ़क चुका है। बीएसई पर 31 दिसंबर 2018 को यह 69.70 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबारी साल 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जैन इरिगेशन सिस्टम्स की आमदनी 395.80 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इस दौरान इसे 113.11 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख