शेयर मंथन में खोजें

जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) ने लगातार दूसरे दिन छुआ ऊपरी सर्किट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर बुधवार के कारोबार में जैन इरिगेशन सिस्टम्स (Jain Irrigation Systems) के शेयर ने ऊपरी सर्किट छू लिया।

बीएसई पर मंगलवार के बंद भाव 7.88 रुपये के मुकाबले आज सुबह कंपनी का शेयर लगभग पाँच फीसदी चढ़ कर 8.27 रुपये तक चला गया, जो आज का इसका ऊपरी सर्किट का स्तर है। इससे पहले मंगलवार के कारोबार में भी इसने ऊपरी सर्किट छुआ था। उससे पहले के सात कारोबारी सत्रों में जैन इरिगेशन का शेयर लगभग 21% फिसल चुका था। सोमवार को यह शेयर 2.47% की गिरावट के साथ 7.51 रुपये पर रहा था। सोमवार को इसने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर भी बनाया था। इससे पहले बीएसई पर पाँच दिसंबर 2019 को यह शेयर 9.50 रुपये पर बंद हुआ था।
इस कैलेंडर साल में अब तक इस शेयर को काफी मार पड़ी है। बीएसई पर 31 दिसंबर 2018 को यह 69.70 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबारी साल 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जैन इरिगेशन सिस्टम्स की आमदनी 395.80 करोड़ रुपये रही थी, जबकि इस दौरान इसे 113.11 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड घाटा हुआ था। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख