शेयर मंथन में खोजें

दिसंबर में घट गयी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के वाहनों की बिक्री

दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) की वाहन बिक्री में दिसंबर में साल-दर-साल 3% की गिरावट दर्ज की गयी है।

दिसंबर 2019 में कंपनी ने 3,36,055 वाहन बेचे। इससे पिछले साल की समान अवधि में इसने 3,46,199 वाहन बेचे थे।
बजाज ऑटो ने आज शेयर बाजार के कारोबार के समय स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में बताया कि दिसंबर में कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री साल-दर-साल 5% घट कर 2,84,802 इकाई रही।
सालाना आधार पर बजाज ऑटो की घरेलू बाजार में मोटरसाइकिल बिक्री 1,57,252 इकाई के मुकाबले 21% गिर कर 1,24,125 इकाई रही। दूसरी ओर इस दौरान कंपनी का मोटरसाइकिल निर्यात 1,41,603 इकाई के मुकाबले 13% की बढ़त के साथ 1,60,677 इकाई रहा।
वहीं इस दौरान बजाज ऑटो की कारोबारी वाहन की बिक्री पिछले साल की समान अवधि 47,344 इकाई से 8% की बढ़ोतरी के साथ 51,253 इकाई हो गयी।
आज बीएसई (BSE) में कंपनी का शेयर 28.20 रुपये या 0.90% की कमजोरी के साथ 3,118.75 रुपये पर रहा। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 90,246.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,289.50 रुपये और निचला स्तर 2,400.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख