शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में गुरुवार को भी गिरावट, तीन दिन में 10% फिसला

बीएसई (BSE) में आज के कारोबार में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 1,400.60 रुपये के मुकाबले नीचे की ओर फिसल कर 1,377.75 रुपये तक चला गया।

हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण यह कुछ सँभल गया और आज के कारोबार में आखिरकार 0.99% फिसल कर 1,386.70 रुपये पर रहा। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन रहा, जब इंडसइंड बैंक के शेयर में गिरावट दर्ज की गयी। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में यह शेयर 10% टूट चुका है। 13 जनवरी को इंडसइंड बैंक का शेयर 1,540.45 रुपये पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को पेश नतीजों में अक्टूबर-दिसंबर 2019 की तिमाही के दौरान 1,300 करोड़ रुपये का मुनाफा दिखाया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 985.03 करोड़ रुपये से 32% ज्यादा है। मगर यह मुनाफा बाजार के अनुमानों की तुलना में कम रहा, जिसकी वजह से बाजार में निराशा आयी। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख