शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy): एक साल में कीमत हो गयी साढ़े आठ गुना

बीएसई (BSE) पर आज कारोबार में अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर अपने पिछले बंद भाव 312.75 रुपये के मुकाबले उछल कर 328.35 रुपये तक चला गया।

यह आज के लिए इसका ऊपरी सर्किट का स्तर है। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है जब कंपनी के शेयर ने ऊपरी सर्किट छुआ है। मंगलवार को सुबह के कारोबार में कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को दी गयी सूचना में बताया था कि सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से इसे 8,000 मेगा वॉट की सौर परियोजना विकसित करने का ठेका मिला है। इसके अलावा इसे 2,000 मेगा वॉट के सौर पैनल की स्थापना भी करनी है। यह ठेका 45,000 करोड़ रुपये का है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में इसे दुनिया का सबसे बड़ा ठेका माना जा रहा है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर के आज के मौजूदा भाव 328.35 रुपये पर इसका बाजार पूँजीकरण 51,354.41 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 328.35 रुपये है, जो इसने आज के ही कारोबार में बनाया है। वहीं इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 38.60 रुपये है, जो इसने 19 जून 2019 को बनाया था। ऐसे में एक साल से भी कम समय के दौरान इस शेयर की कीमत साढ़े आठ गुना हो गयी है। (शेयर मंथन, 10 जून 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख